सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Block Education Officer files FIR for death threat

Pauri News: जान से मारने की धमकी देने पर बीईओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Block Education Officer files FIR for death threat
विज्ञापन
थलीसैंण। खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विवेक पंवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बीईओ पंवार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को ब्लॉक के पीठसैंण में बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ था जिसमें विभाग की ओर से शिक्षकों ने स्टॉल लगाए थे। स्टॉल पर प्रावि टेवलियाखाल के शिक्षक गिरीश चंद्र, प्रावि ग्वाल्थी के गुलाब सिंह व प्रावि पापतोली के धनीराम को विभागीय जानकारियां देने के लिए नामित किया गया था। आराेप लगाया कि ग्राम मनसारी निवासी नवीन जोशी ने स्टॉल पर आकर बीईओ विवेक पंवार व शिक्षकों के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए नौकरी करना सिखाने की धमकी देने लगा। उन्होंने मामले में थाना थलीसैंण में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed