सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The first phase of the census will begin in the district today

Pauri News: जिले में आज से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The first phase of the census will begin in the district today
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में शनिवार (आज) से जनगणना का प्रथम चरण शुरू होगा। जनगणना के कार्यों की डीएम हर हफ्ते समीक्षा करेंगी। डीएम ने जनगणना प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिए गए प्रशिक्षण का आंकलन किया और कार्य की गुणवत्ता, शुद्धता व समयबद्धता के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को जनगणना -2026 की तैयारियों व स्व-गणना की प्रगति की समीक्षा की। बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। सभी प्रगणक 27 अप्रैल तक अपने कार्यक्षेत्र में कुल परिवारों की संख्या का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जबकि प्रभारी अपर जिलाधिकारी जनगणना कार्य की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में स्व-गणना की प्रगति की जानकारी मांगी। साथ ही जनगणना से पूर्व किए जा रहे सीमांकन कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने कर्मचारियों को जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी एडीएम/संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीईओ प्राथमिक शिक्षा अंशुल बिष्ट, एडीआईओ हेमंत काला, जनगणना मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed