सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chaukhal to be developed as a cooperative village: Dr. Rawat

चौखाल को-ऑपरेटिव विलेज के रूप में करेंगे विकसित: डॉ. रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Chaukhal to be developed as a cooperative village: Dr. Rawat
विज्ञापन
- चौखाल सहकारी समिति गुरुफाली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में की घोषण
Trending Videos

थलीसैंण। चौखाल सहकारी समिति गुरुफाली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (एजीएम) शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्र को को-ऑपरेटिव विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक में समिति की प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। किसानों व सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोलने की संभावनाएं तलाशने और गांवों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। साथ ही किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की। मंत्री रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपताखाल में हाईब्रिड क्लासरूम का लोकार्पण किया और विभिन्न विद्यालयों में निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रजनी, पूर्व अध्यक्ष शांति देवी, आनंद सिंह नेगी, मनोज रमोला, राकेश ममगाईं, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed