सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Board exam tips given to girl students in Lunch with SDM

Pauri News: लंच विद एसडीएम में छात्राओं को दिए बोर्ड परीक्षा के टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Board exam tips given to girl students in Lunch with SDM
थलीसैंण तहसील में लंच विद एसडीएम कार्यक्रम में अ​धिकारियों के साथ मौजूद छात्राएं- सूचना विभाग।
विज्ञापन
- शैक्षिक भ्रमण एवं परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम
Trending Videos

पौड़ी। विकासखंड/तहसील थलीसैंण की एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी ने तहसील परिसर में लंच विद एसडीएम कार्यक्रम में छात्राओं के भोजन कर उन्हें बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए। शैक्षिक भ्रमण एवं परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत एसडीएम ने जीआईसी थलीसैंण, जीआईसी गंगाऊं व पीएमश्री विद्यालय बगवाड़ी की 12वीं की छात्राओं के लिए लंच विद एसडीएम कार्यक्रम आयोजित किया। एसडीएम त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखने, प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं के साथ बोर्ड परीक्षा के संबंध में प्रश्नोत्तरी और संवाद भी किया। छात्राओं ने जटिल विषयों की तैयारी के संबंध में विभिन्न सवाल भी पूछे। एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी ने बताया कि लंच विद एसडीएम की नई पहल शुरू की जा रही है। इसमें छात्राओं को स्कूली जीवन से ही भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी व वे प्रशासनिक प्रणाली को समझ पाएंगी।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत व सुपरवाइजर बबीता चौहान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित पंवार, समाज कल्याण विभाग से शालिनी बलोधी, पंचायती राज विभाग से संतोष सिंह रावत आदि ने विभागीय कार्यप्रणाली समझायी। इस मौके पर बीडीओ टीकाराम कोटियाल, छात्रा शैलजा, कोमल, सुषमा, नेहा, आस्था, अल्का, गीता व श्वेता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed