{"_id":"69834ff0475a91a25207991d","slug":"bobby-won-gold-medal-in-mp-sports-festival-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120086-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सांसद खेल महोत्सव में बॉबी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सांसद खेल महोत्सव में बॉबी ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर केंद्रीय विद्याालय सांसद खेल महोत्सव में गोला फेक प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता के
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर के उभरते हुए शॉटपुट खिलाड़ी बॉबी ने सांसद खेल महोत्सव में अंडर-19 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अब बॉबी 12 से 15 फरवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इससे पूर्व भी बॉबी केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की विभिन्न स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने संभागीय स्तर की गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बॉबी ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों तथा विशेष रूप से विद्यालय की प्राचार्या कीर्ति सक्सेना को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों से मिले निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। संवाद
Trending Videos