सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Booth-level strength will lead to electoral victory: Hema Purohit

बूथ स्तर की मजबूती से ही मिलेगी चुनावी जीत: हेमा पुरोहित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 01 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Booth-level strength will lead to electoral victory: Hema Purohit
विज्ञापन
- जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल की एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता बूथ स्तर पर मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। यदि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क बढ़ाएं, तो चुनाव में सफलता सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं जानने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। हेमा पुरोहित ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत के बल पर कांग्रेस आगामी चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव गोपाल गड़िया, मंगत मटियाल, सुनील शाह, पुष्पा शाह, सुंदर लाल मुयाल, अर्जुन सिंह बिष्ट और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed