सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students angry over CUET exam centres being allotted in remote cities

Pauri News: सीयूईटी परीक्षा केंद्र दूरस्थ शहरों में आवंटित करने पर छात्रों में गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 01 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Students angry over CUET exam centres being allotted in remote cities
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




कुलपति से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं ने कुलपति से वार्ता की। उन्होंने एनटीए की ओर से सीयूईटी स्नातक की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र दूरस्थ शहरों में आवंटित करने और अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।

छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट व सचिव अनुरोध पुरोहित ने कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों से कहा कि विवि की ओर से सीयूईटी प्रवेश परीक्षा केंद्र श्रीनगर में बनाए जाने की बात कही जा रही है लेकिन छात्रों को दूरस्थ क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। अनुरोध ने कहा कि विवि की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इस बार निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि विवि की पुरानी बसों में तकनीकी खामियां हैं। उन्होंने नई बसों की संख्या बढ़ाने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करने, आईटीईपी विभाग में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने, स्मार्ट क्लास रूम बनाने की मांग भी की। छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विवि के अधिकारियों ने मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नीरज पंचौली, साहिल, दिव्यांशु रौथाण, भुवन चमोली और रोहित कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed