सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Spectator gallery and toilets will be constructed in the mini stadium.

Pauri News: मिनी स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और शौचालय का होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 01 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Spectator gallery and toilets will be constructed in the mini stadium.
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बागसैंण में स्थित मिनी स्टेडियम में जल्द खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। लगभग 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में अब 35 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि से सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा और महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
Trending Videos

जनवरी 2020 में सिल्काखाल क्षेत्र के बागसैंण में करीब 85 लाख की लागत से ब्लॉक के पहले मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। स्टेडियम तो बनाया गया लेकिन शौचालय और दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई थी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कीर्तिनगर संजय लिंगवाल ने बताया कि बागसैंण मिनी स्टेडियम कड़ाकोट, चौरास और लोस्तु पट्टी के दर्जनों गांवों के मध्य में स्थित है। यहां पर मुख्य रूप से दर्शकदीर्घा, और शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं थीं। अब केंद्र सरकार की ओर से यहां दर्शक दीर्घा और शौचालय के निर्माण के लिए 35 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed