{"_id":"69f49882fd0ee895be093c00","slug":"typhoid-patients-are-increasing-in-the-sub-district-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122312-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उप जिला अस्पताल में बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उप जिला अस्पताल में बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
डॉक्टरों ने दी स्वच्छता व खान-पान में परहेज रखने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में इन दिनों टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में टाइफाइड के लक्षणों के साथ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
फिजीशियन डॉ. सौरभ समदर ने बताया कि बदलते मौसम, अनियमित खानपान और स्वच्छता में कमी टाइफाइड के मामलों के बढ़ने की मुख्य वजह बन रही है। इन दिनों मरीजों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और भूख न लगना जैसे लक्षण आम तौर पर देखे जा रहे हैं। टाइफाइड को हल्के में लेना गंभीर हो सकता है। . समदर के अनुसार, टाइफाइड मुख्य रूप से दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के सेवन से फैलता है। गर्मी में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और बिना उबाला पानी पीना संक्रमण का खतरा बढ़ा देता है। उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने तथा बाहर के खाने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टाइफाइड में पूरा कोर्स करना बेहद जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने से इनमें यह खतरा अधिक रहता है।
Trending Videos