सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bhim Army takes out peace rally

Pauri News: भीम आर्मी ने निकाली शांति रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 01 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army takes out peace rally
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos






श्रीनगर। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को भीम आर्मी एकता मिशन की ओर से श्रीनगर में शांति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। शांति रैली का शुभारंभ गोला बाजार से हुआ। यहां से कार्यकर्ता जय भीम और शांति के नारों के साथ गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गुरुद्वारा रोड होते हुए आगे बढ़े। रैली हनुमान मंदिर मार्ग से गुजरती हुई केवट मोहल्ला स्थित सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचार और शांति का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सुरेश मुयाल, मनोज कुमार, दिलशाद हुसैन, गोविंद लाल, प्रेम लाल केवट, द्वारिका प्रसाद, रमेश प्रकाश शाह, तुलसी मेहरा, दिनेश, अमित और मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed