सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BSF jawan given final farewell with military honours

Pauri News: सैन्य सम्मान के साथ दी बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 02 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan given final farewell with military honours
विज्ञापन
श्रीनगर। बीएसएफ के जवान को यहां आईटीआई घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पौड़ी जिले के पट्टी पैडलस्यूं के कमेड़ा गांव निवासी हेमंत(57) बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह गुजरात के भुज में तैनात थे और पिता के देहांत होने के कारण छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को उनके पिता की तेहरवीं भी थी। इसी दौरान अचानक हेमंत की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में तत्काल परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को यहां अलकनंदा नदी में आईटीआई घाट के पास उनकी अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ की गई। एसएसबी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। घाट पर पहुंची बीएसएफ की टीम में शामिल इंस्पेक्टर पीके शर्मा ने बताया कि हेमंत बीएसएफ की 193 बटालियन में कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भुज में थी, और वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि इस घटना से पूरा क्षेत्र आहत है। क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed