{"_id":"69a3310234a7ed42870adbef","slug":"chamoli-royal-and-sr-rishikesh-reached-the-finals-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-911994-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चमोली रॉयल और एसआर ऋषिकेश फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चमोली रॉयल और एसआर ऋषिकेश फाइनल में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी मैदान श्रीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो सेमिफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें चमोली रॉयल और एसआर ऋषिकेश ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को पहला सेमिफाइनल चमोली रॉयल और पौड़ी किंग के बीच खेला गया, जिसमें चमोली रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। चमोली की ओर से सर्वाधिक 21 रन आर्यन गोदियाल ने बनाए। पौड़ी किंग की तरफ से मोहित रावत और योगेश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी टीम 126 रन पर ऑल आउट हो गई। पौड़ी की ओर से विकास ने 22 रन बनाए, जबकि चमोली के लिए अभय छेत्री, प्रियंक और नेनवाल ने 3-3 विकेट लिए। चमोली रॉयल ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में अभय छेत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा सेमिफाइनल एसआर ऋषिकेश और केदारनाथ के बीच खेला गया, जिसमें एसआर ऋषिकेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए। ऋषिकेश की ओर से कमल कनियाल ने शानदार 85 रन बनाए। केदारनाथ की तरफ से शुभम सेनी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदारनाथ टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई। केदारनाथ की ओर से रोहित नेगी ने 29 रन बनाए, जबकि ऋषिकेश के लिए अभिषेक ने 3 विकेट लिए। एसआर ऋषिकेश ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में कमल कनियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के डॉ. दिग्पाल दत्त और डॉ. रचित गर्ग, कमल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos