{"_id":"69b6bad9725d49dd6d0fc972","slug":"chamoli-wins-title-defeats-margao-in-final-pauri-news-c-51-1-pri1001-113562-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चमोली ने जीता खिताब, फाइनल में मरगांव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चमोली ने जीता खिताब, फाइनल में मरगांव को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डेश्वर मैदान में आयोजित हुआ महिला क्रिकेट का टाइटन कप
पाबौ। खुड्डेश्वर मैदान में आयोजित टाइटन कप के नौवें संस्करण के तहत रविवार को महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में चमोली की टीम ने मरगांव को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
टाइटन कप के फाइनल में मरगांव और चमोली की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मरगांव की टीम निर्धारित 12 ओवर में 52 रन ही बना सकी और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। 53 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ चार ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चमोली की टीम ने टाइटन कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल और 51 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता मरगांव टीम को ट्रॉफी, मेडल और 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। चमोली की कप्तान आरती राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें वूमेन ऑफ द मैच और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार सलोनी बिष्ट को मिला, जबकि आंचल को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। बेस्ट विकेटकीपर का खिताब संजना के नाम रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग की उपसचिव सोनिया भारती ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भारत रावत, कर्मवीर भंडारी, दुर्गेश प्रसाद थपलियाल, विधायक प्रतिनिधि गुलाब बिष्ट, मतवार सिंह चौहान और सुधीर रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos