{"_id":"699c5c05549d51db590aec40","slug":"concern-expressed-over-growing-addiction-to-social-media-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120582-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के सामुदायिक भवन में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश चमोली ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और सोशल मीडिया की लत पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई 35 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सरिता उनियाल, डॉ. जसपाल खत्री, संरक्षक प्रो. मोहन पंवार, प्रो. राकेश कुंवर, संयोजक बीरबल सिंह चौहान एवं संदीप राणा ने किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. जसपाल खत्री ने आगामी समय के लिए पंच परिवर्तन-पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य को अपनाने पर बल दिया। महिला वक्ता डॉ. सरिता उनियाल ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर आरती भंडारी, प्रो. मंजुला राणा, प्रदीप राणा, अक्षितेश नैथानी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं
देवप्रयाग। अंजनीसैण के अंतर्गत रौड़धार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद गिरि महाराज ने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहता है तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है। युवाओं से उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाहक संजीव भट्ट ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने की। संचालन मनोज बागड़ी ने किया व कार्यक्रम संयोजक ज्ञान सिंह रावत रहे। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, अंजनीसैणी खंड के पालक जिला सेवा प्रमुख मुकेश लखेड़ा, जिला धर्म जागरण नरेश कोठियाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos