{"_id":"6a3a8eb9e4e9dce015045c00","slug":"conclusion-of-shrimad-bhagwat-katha-in-semla-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123775-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सेमला में श्रीमद्भागवत कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सेमला में श्रीमद्भागवत कथा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ़ोटो
कीर्तिंनगर। विकासखंड के सेमला में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हवन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान व्यास आचार्य गोविंद राम शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कथा में प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं एवं दुर्व्यसनों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखें। इस मौके पर श्रीकृष्ण लखेड़ा, सुखदेव प्रसाद लखेड़ा, लक्ष्मीनारायण लखेड़ा, हेमवती नंदन डंगवाल, आनंद भट्ट, मुकेश चंद्र, नरेंद्र प्रसाद, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीपंचमुखी हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज
श्रीनगर। बरसोली में श्रीपंचमुखी हनुमान एवं श्रीराम दरबार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 24 एवं 25 जून को होगी। इसके तहत आज 24 जून को पूजन, हवन, भजन-कीर्तन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती आयोजित की जाएगी, जबकि 25 जून को विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण होगा। मंदिर समिति बरसोली एवं ग्राम पंचायत बरसोली पाटाखाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। संवाद