सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rural Postal Employees' Protest Against Department of Posts' Policies

Pauri News: डाक विभाग की नीतियों के खिलाफ ग्रामीण डाक सेवकों का धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 23 Jun 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Rural Postal Employees' Protest Against Department of Posts' Policies
विज्ञापन
डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को तत्काल समाप्त करने की मांग

पौड़ी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने ग्रामीण डाक सेवकों पर बढ़ते लक्ष्य आधारित दबाव और उत्पीड़न के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। संघ ने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रधान डाकघर परिसर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों ने सांकेतिक धरना दिया। कार्मिकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संघ के मंडलीय अध्यक्ष विजय नैथानी व मंडलीय सचिव प्रेम सिंह भंडारी ने बताया कि जनपद में प्रधान डाकघरों से लेकर ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में लगातार ग्रामीण डाक सेवक बेहतर सेवाएं दे रहे हैं लेकिन गत वर्षों से डाक विभाग में खाता खोलने और पीएलआई को लक्ष्य आधारित बना दिया गया है। लक्ष्य हासिल नहीं होने पर कार्मिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे कार्मिक तनाव में हैं। उन्होंने लक्ष्य को आधार बनाए जाने पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किए जाने, शाखा डाकघरों में स्टेशनरी की पूर्ति किए जाने, जीडीएस कार्मिकों को अवकाश दिए जाने पर उसे सेवा में जोड़े जाने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मंडलीय कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, श्रीधर प्रसाद, कैलाश रावत, प्रकाश नौडियाल, सुषमा देवी, लता देवी, शांति देवी, दिनेश रावत आदि शामि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed