{"_id":"69b7e343991f6c4d9904be36","slug":"congress-members-anger-erupts-over-lpg-gas-shortage-pauri-news-c-51-1-pri1002-113566-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एलपीजी गैस की किल्लत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एलपीजी गैस की किल्लत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली सिलिंडर के साथ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पौड़ी। एलपीजी गैस की किल्लत व सिलिंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने खाली सिलिंडर के साफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने एलपीजी गैस की किल्लत और दाम बढ़ाए जाने पर केंद्र को आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार सिलिंडरों के पर्याप्त भंडारण होने की बात कह रही है। यदि भंडारण पर्याप्त है तो उपभोक्ता क्यों लाइनों में लगने को मजबूर हैं, क्यों व्यावसायिक और घरेलु सिलिंडरों के लिए 25-25 दिनों की प्रतीक्षा करवाई जा रही है।
उन्होंने सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। साथ ही शीघ्र ही व्यावसायिक व घरेलु गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा, तामेश्वर आर्य, दिनेश कोहली, कुलदीप रावत, भरत रावत, अनूप सिंह, अनिल कुमार, शोभा, पूजा, हेमलता, राधिका, जशोदा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos