सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress supports Anganwadi workers' strike

Pauri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 20 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Congress supports Anganwadi workers' strike
विज्ञापन
कीर्तिनगर। तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में पिछले 20 दिनों से जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस का समर्थन मिला है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनरत कर्मियों के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान असवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब देवप्रयाग विधानसभा की मातृशक्ति 20 दिनों से आंदोलनरत है तब जनप्रतिनिधि कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है और वर्ष 2027 में सरकार बनने पर उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी अध्यक्ष नीलम नेगी, रामलाल नौटियाल, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed