सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress workers' convention held in Kirtinagar

Pauri News: कीर्तिनगर में आयोजित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Congress workers' convention held in Kirtinagar
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के कीर्तिनगर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगर के कैलाश वैडिंग प्वाइंट में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में सम्मलेन आयोजित हुआ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर बाजार से कार्यक्रम स्थल तक क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सड़क सुविधा की बदहाल स्थिति के विरोध में ढोल दमाऊं के साथ रैली निकाली। सभा को संबोधित करते हुए नैथानी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर आक्रोश जताया। कहा कि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही क्षेत्र की उपेक्षा के कारण देवप्रयाग में स्वीकृत एनसीसी अकादमी यहां से दूसरी जगह चली गई लेकिन कभी विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा तक नहीं उठाया। मंत्री नैथानी ने कहा कि जब वह शिक्षामंत्री थे उस समय क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों को इंटर में उच्चीकृत कर इंटर विज्ञान की मान्यता दिलाई गई थी लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद आज तक इन विद्यालयों में कलावर्ग के पद सृजित नहीं किए गए हैं। कहा कि अब कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जवाब दो यात्रा निकालेगी और 10 साल का हिसाब मांगेगी। कहा बेरोजगारी चरम पर है। वर्तमान विधायक पानी की समस्या का समाधान करने के बजाय शराब की दुकाने खुलवा रहा है। आज पूरे प्रदेश में देवप्रयाग विधानसभा सबसे पीछे है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मोहनानंद डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, अरविंद सजवाण, उत्तम असवाल, कविता देवी, सुरेश राणा, श्याम लाल आर्य, विपिन पंवार, दीपचंद टम्टा, मकान सिंह, मुकेश बर्त्वाल, मंगत मठियाल,शशि भट्ट, गम्मा सिंह, रामलाल नौटियाल, रश्मि रावत, मीनाक्षी व रजनी आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed