{"_id":"69f48eb2e126ced8d70701ca","slug":"control-room-activated-for-drinking-water-and-sewer-complaints-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1001-114152-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में पेयजल-सीवर शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में पेयजल-सीवर शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के दिए निर्देश
पौड़ी में पेयजल-सीवर शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
पौड़ी। गर्मी के सीजन को देखते हुए जनपद में पेयजल और सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जल संस्थान की ओर से शाखा स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल संकट उत्पन्न न होने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को कहा है। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जल संस्थान ने बताया कि इन कंट्रोल रूम का उद्देश्य गर्मियों में जल संकट टालना और सीवर समस्याओं का निवारण करना है। सभी कंट्रोल रूम में शिकायतों के पंजीकरण के लिए अलग पंजिका रखी जाएगी। इससे प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड दर्ज होगा और पारदर्शिता बनी रहेगी।
पौड़ी में कंट्रोल रूम की व्यवस्था
अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी ने बताया कि पौड़ी शाखा में कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01368-222015 निर्धारित किया गया है। यहां प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित अभियंताओं तक पहुंचाया जाएगा, जो त्वरित निस्तारण कर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में सहायक अभियंता सुशील कुमार को नामित किया गया है, जो शिकायतों की दैनिक समीक्षा करेंगे। शिफ्टवार तैनाती में सौरभ गोदियाल, विवेक भट्ट और हरीश सिंह सेवाएं देंगे।
कोटद्वार में भी कंट्रोल रूम सक्रिय
इसके अलावा कोटद्वार शाखा में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01382-222219 है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि सहायक लाइनमैन मंजू रौतेला और संजय सिंह की तैनाती दी गई है। यह व्यवस्था कोटद्वार के निवासियों को समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद करेगी।
Trending Videos