सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for appointment of allopathic pharmacists

Pauri News: एलोपैथिक फार्मासिस्टों को नियुक्ति देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment of allopathic pharmacists
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस सचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल ने सरकार से बेरोजगार एलोपैथिक फार्मासिस्टों को शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। कहा यदि सरकार ने मांग पर अमल नहीं किया तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। रामलाल नौटियाल ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के बागी अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद टिहरी में एक और गर्भवती की मृत्यु होना प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जीवंत उदाहरण है। ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो सरकारी दावों की पोल खोलती हैं और यह सिद्ध करती हैं कि मौजूदा स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह विफल हो चुका है। कहा वर्ष 2006 में तत्कालीन राज्य सरकार ने उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत उपकेंद्रों में 539 पदों पर एलोपैथिक फार्मासिस्टों की नियुक्ति की थी, जिससे ग्रामीण जनता को काफी राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2021 में इन पदों को समाप्त कर दिया। विरोध के बावजूद पिछले चार वर्षों से सरकार इन पदों को पुनर्जीवित करने के नाम पर केवल आश्वासन देकर बेरोजगार फार्मासिस्टों को गुमराह कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र फार्मासिस्टों की नियुक्ति दिए जाने और आईपीएचएस मानकों में राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव किया जाने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed