{"_id":"699d9d4e5c446ebab80f5c1f","slug":"demand-for-approval-of-mathematics-and-commerce-subjects-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120619-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गणित व वाणिज्य विषयों की स्वीकृति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गणित व वाणिज्य विषयों की स्वीकृति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कीर्तिनगर अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर समेत अन्य इंटर कॉलेजों में गणित एवं वाणिज्य विषयों की स्वीकृति और विषय अध्यापकों की नियुक्ति की मांग उठाई। डागर पट्टी संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों में गणित और वाणिज्य विषय स्वीकृत नहीं होने से छात्र-छात्राओं को मजबूरी में अन्य दूरस्थ विद्यालयों में जाना पड़ता है या विषय परिवर्तन करना पड़ता है। उन्होंने राइंका पिपलीधार डागर सहित अन्य इंटर कॉलेजों में दोनों विषयों की स्वीकृति प्रदान कर विषय अध्यापकों की तैनाती करने की मांग की। साथ ही विकासखंड कीर्तिनगर की डागर पट्टी एवं अकरी-बारजुला पट्टियों में सीएचसी खोले जाने की मांग भी की गई। कहा कि सीएचसी खुलने से स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित मांगों का ज्ञापन शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत को सौंपा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X