सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Direct buses from Srinagar to Dehradun fell short

Pauri News: श्रीनगर से देहरादून तक की सीधी बसें पड़ीं कम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 20 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Direct buses from Srinagar to Dehradun fell short
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

यात्रा सीजन में अधिकांश बसें जाने के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चारधाम यात्रा सीजन के कारण श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे से देहरादून के लिए सीधी बस सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। कई बसों के यात्रा ड्यूटी में लगाए जाने के कारण यात्रियों को सीधे देहरादून जाने के लिए पर्याप्त बसें नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की ओर से उन्हें पहले ऋषिकेश और वहां से दूसरी बस पकड़ने की सलाह दी जा रही है लेकिन अधिक सामान और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह परेशानी भरा साबित हो रहा है। गांवों से कई लोग जरूरी कामों के लिए देहरादून जा रहे हैं लेकिन सीधी बसों की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रा सीजन में बढ़ी भीड़ के कारण बसों में सीट मिलना भी चुनौती बना हुआ है। श्रीनगर रोडवेज डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि पहले श्रीनगर से देहरादून के लिए लगभग 10 सीधी बस सेवाएं संचालित होती थीं लेकिन यात्रा में तीन बसों के लगाए जाने से कुछ सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अभी श्रीनगर से देहरादून के लिए सुबह 6 बजे, 7 बजे, 9.30 बजे, 11 बजे और 12 बजे बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। रोडवेज की ओर से यात्रियों को ऋषिकेश तक जाने की सलाह दी जा रही है क्योंकि वहां के लिए बसों की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed