फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dispute over the name written at the entrance; both parties have lodged complaints with the police

Pauri News: प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

Sat, 11 Jul 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the name written at the entrance; both parties have lodged complaints with the police
- पूर्व प्रधान सुरभि रावत के पति पंकज रावत ने पार्षद विजय चमोली समेत आठ लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

- पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी
फॉलोअप---
प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड संख्या-2 (फरासू) में प्रवेश द्वार पर नाम परिवर्तन के संबंध में शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है। प्रवेश द्वार पर पूर्व प्रधान का नाम हटाने और वार्ड का नाम दर्ज करने पर पूर्व प्रधान के पति और वर्तमान पार्षद आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब पूर्व प्रधान सुरभि रावत के पति पंकज रावत ने पार्षद विजय चमोली सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। इससे पहले पार्षद भी पंकज रावत व उनके साथियों पर सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पंकज रावत ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्षद अपना नाम चमकाने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। शुक्रवार रात साजिश के तहत प्रवेश द्वार पर अंकित पूर्व प्रधान सुरभि रावत का नाम मिटा दिया गया। उन्होंने पार्षद व उनके समर्थकों पर शराब के नशे में गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पंकज के अनुसार, नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली श्रीनगर के उपनिरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि फरासू प्रवेश द्वार विवाद में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed