फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Physical Verification and Categorization Planned for All Homestays in the District

Pauri News: जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

Sat, 11 Jul 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Physical Verification and Categorization Planned for All Homestays in the District
पौड़ी। जनपद के सभी पंजीकृत होमस्टे के लिए भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। साथ ही होमस्टे की गुणवत्ता के अनुरूप उनकी श्रेणी तय की जाएगी। निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट सुविधाएं देने वाले होमस्टे को उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा जबकि कम मानकों वाले होमस्टे की श्रेणी का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। डीएम ने पर्यटक विभाग को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने शनिवार को पर्यटक स्थल विकासखंड खिर्सू में विभिन्न होमस्टे भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिले में उपलब्ध होमस्टे की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नियमित निरीक्षण और पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था की जानी जरूरी है। इससे पर्यटकों को होमस्टे का लाभ और लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी पंजीकृत होमस्टे का मानचित्र सत्यापित करने के साथ ही उनकी अपेडट जानकारी पर्यटन विभाग की वेबसाइट व एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक होमस्टे की लोकेशन, संपर्क विवरण, उपलब्ध सुविधाएं और श्रेणी का ऑनलाइन डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध होना चाहिए। इससे देश -विदेश से आने वाले पर्यटक आसानी से होमस्टे की श्रेणी के अनुसार उसका चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने खिर्सू स्थित माउंटेन पीक और रिवाज होमस्टे का निरीक्षण कर संचालकों से संवाद कर पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संचालन व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों और चेकलिस्ट का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम नूपुर वर्मा, डीडीओ कमल किशोर जोशी, तहसीलदार दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed