फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Large number of people benefit from health camp in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में स्वास्थ्य शिविर का बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे लोग

Sat, 11 Jul 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Large number of people benefit from health camp in Devprayag
देवप्रयाग। देवप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए पहुंचे। क्षेत्र के नागरिक अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचे। देवप्रयाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुआ यह विशेष शिविर आज भी लगेगा। इस दौरान मरीजों की आवश्यकतानुसार गंभीर जांचें भी मौके पर ही की गईं जिसमें पहले दिन कुल 15 एक्स-रे और 30 अल्ट्रासाउंड किए गए। दूसरे दिन भी करीब 60 से अधिक लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में महिला रोग, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, बाल रोग, चर्म रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला), नेत्र रोग, मनोरोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद हैं, जो मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है। अभी तक करीब 300 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed