{"_id":"6a522fbdc2f22a276d03c839","slug":"students-at-gic-dangchaura-informed-about-ai-and-cybersecurity-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124282-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीआईसी डांगचौरा में विद्यार्थियों को एआई और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीआईसी डांगचौरा में विद्यार्थियों को एआई और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Sat, 11 Jul 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया (आईजीएसआई) गढ़वाल चैप्टर की ओर से शनिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, डांगचौरा में छात्रों के लिए कॅरियर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
आज को समझें, कल (भविष्य) को चुनें, और अपने भविष्य को आकार दें थीम पर आधारित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग व आईजीएसआई गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति देश और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। जो उन्हें अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के जाल में धकेल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. एससी सती ने संस्था की स्थापना, उद्देश्यों और समाज सेवा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग के डॉ. राम साहू ने फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार और उच्च शिक्षा की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। ईसीई विभाग के डॉ. अरुण शेखर बहुगुणा ने इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों और नई तकनीकों से जुड़े विकल्पों पर प्रकाश डाला। आईटी विभाग के डॉ. वरुण बड़थ्वाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में आईजीएसआई के अध्यक्ष एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण का संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सीपी देवली, शिव सिंह नेगी, एसएस चौधरी, डॉ. राम सिंह बिष्ट और आरएस. बिष्ट आदि मौजूद थे।