सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Divisional Commissioner Inspects District Science Museum and Ramlila Ground

Pauri News: मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय व रामलीला मैदान का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner Inspects District Science Museum and Ramlila Ground
विज्ञापन
- 15 जून के प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पौड़ी। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन जिला विज्ञान संग्रहालय तथा 15 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला विज्ञान संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माणदायी संस्था से संग्रहालय में विकसित की जा रही वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रदर्शनों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा निर्माण और साज-सज्जा के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed