{"_id":"6a2aa42ccecc69bde8029a17","slug":"rain-turns-new-kamleshwar-road-into-a-pond-again-public-outrage-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123464-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बारिश से फिर तालाब बना न्यू कमलेश्वर मार्ग आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बारिश से फिर तालाब बना न्यू कमलेश्वर मार्ग आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हल्की बारिश में तालाब बन जाती है सड़क, लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत केदार मोहल्ला से न्यू कमलेश्वर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए नासूर बन गई है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद यह मार्ग एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर भारी जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है जिसके चलते स्थानीय निवासियों में नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी रोष है।
स्थानीय बौबी, गणेशपुरी, शिशुपाल चौधरी, आशा बिष्ट और सतेंद्र का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। पहले भी हल्की बारिश में यहां पानी भर जाता है और जल निकासी न होने से सड़क कई-कई दिनों तक तालाब बनी रहती है। अब बुधवार की बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे लगभग 250 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि मानसून से पहले यदि इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वह नगर निगम के खिलाफ उग्र धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस गंभीर समस्या पर स्थानीय पार्षद सूरज नेगी ने बताया कि वार्ड में जलभराव की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के सुधार और जल निकासी के लिए उन्होंने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था, जिसे बोर्ड की ओर से पास भी कर दिया गया है। विडंबना यह है कि अभी तक टेंडर प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। जलभराव और लोगों की परेशानी के संबंध में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि उक्त मार्ग के लिए टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। नगर निगम का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि मानसून के दौरान स्थानीय लोगों को इस परेशानी से न जूझना पड़े।