सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Food Department Conducts Inspections in Shrikot; Operators Warned

Pauri News: श्रीकोट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, प्रतिष्ठान संचालकों को दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Food Department Conducts Inspections in Shrikot; Operators Warned
विज्ञापन
- पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने श्रीकोट बाजार और हाईवे से लगे प्रतिष्ठानों की जांच की

श्रीनगर। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्रियों और स्थानीय लोगों को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग लगातार एक्शन मोड में है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने श्रीकोट क्षेत्र में होटलों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई का अभाव और रेट लिस्ट चस्पा न होने जैसी कमियां सामने आईं जिस पर टीम ने संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है।
पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार कैंतुरा के नेतृत्व में टीम ने श्रीकोट बाजार और हाईवे से लगे प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। टीम ने मुख्य रूप से प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, इस्तेमाल किए जा रहे तेल, एक्सपायरी डेट और मूल्य सूची (रेट लिस्ट) की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई होटलों और ढाबों की रसोई में गंदगी पाई गई। इसके अलावा कई दुकानदारों ने की ओर से दुकान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गईं। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार कैंतुरा ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में खामियां मिली हैं उनके संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए तत्काल प्रभाव से कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और अनिवार्य रूप से स्पष्ट रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि संचालकों को सुधार के लिए समय दिया गया है यदि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं मिला तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ चालानी कार्रवाई और विभागीय नियमों के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा। निरीक्षण अभियान में पूर्ति निरीक्षक के साथ टीम में मनवर सिंह, संतोष कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed