सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard Carries Off Calf in Maletha

Pauri News: मलेथा में बछड़े को उठा कर ले गया गुलदार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard Carries Off Calf in Maletha
विज्ञापन
- पिंजरा लगाने की मांग

श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलेथा में बुधवार रात करीब 12 बजे गुलदार ने गाय के बछड़े को निवाला बना लिया। स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत के घर के आंगन में बंधे बछड़े को मारकर गुलदार करीब 15 फीट ऊंची छत पर ले गया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया लेकिन वह बार-बार घर के आस-पास आता रहा, तड़के करीब ढाई बजे गुलदार फिर आया और बछड़े को उठाकर ले गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मलेथा क्षेत्र में गुलदार बार-बार दिखाई दे रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा के संबंध में भी भय बना हुआ है। स्थानीय निवासी अनिल भट्ट ने बताया कि लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। उप वन क्षेत्राधिकारी एसपी बडोनी ने बताया कि बुधवार हुई को घटना के बाद क्षेत्र में पंचायत फॉक्स लाइट लगाई जा रही हैं साथ ही गश्त भी बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed