{"_id":"6a7dbbf0da3168d21a0e050f","slug":"dm-displeased-over-absence-of-banks-seeks-explanation-pauri-news-c-51-1-pri1001-115385-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बैंकों की गैरहाजिरी पर डीएम नाराज, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बैंकों की गैरहाजिरी पर डीएम नाराज, मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक में डीएम ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, स्वरोजगार व केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, पंजाब एंड सिंध, यूको, इंडसइंड और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधकों के नदारद रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके स्पष्टीकरण तलब किए।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने वालों को तय समय पर ऋण मुहैया कराया जाए। उन्होंने होम स्टे योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। साथ ही पंचायत राज और पर्यटन विभाग को संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
लीड बैंक प्रबंधक किशन सिंह रावत ने बताया कि अप्रैल से जून के दौरान जिले के सभी 15 ब्लाकों में सीएफएल के पांच केंद्रों के माध्यम से 288 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित हुए। इस मौके पर सीडीओ अशोक जोशी, सीएओ ऋतु कुकरेती जुयाल, डीएचओ मनोरंजन भंडारी, एसीवीओ डॉ. नंदन प्रसाद आगरी, उपनिबंधक जिला उद्योग केंद्र उपासना सिंह आदि मौजूद रहे।