फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sit-in protest at the Kotwali police station against the assault on photographers.

Pauri News: फोटोग्राफरों से मारपीट के विरोध में कोतवाली में धरना

Thu, 13 Aug 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 13 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest at the Kotwali police station against the assault on photographers.
फोटो
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी और नुकसान की भरपाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बस अड्डे के निकट बुधवार रात फोटोग्राफरों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।

सोसायटी के अध्यक्ष विजय सिंह रावत ने बताया कि उनके दो साथी सुमित जयाड़ा और राजेश बडोनी के साथ गढ़वाल विवि के कुछ छात्रों ने मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद एक साथी की सोने की चेन और दूसरे की चांदी की चेन भी गायब है। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े दो युवकों को पकड़ा जा चुका है जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी है। फोटोग्राफरों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। धरने पर व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, सुमित डोभाल, सुरेंद्र बिष्ट, तरुण राणा, मेघपाल सिंह पंवार, प्रदीप रावत, धन्नी बिष्ट सहित फोटोग्राफी वेलफेयर सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed