सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Alok Sagar selected for Arctic expedition

Pauri News: आर्कटिक अभियान के लिए डॉ. आलोक सागर का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Dr. Alok Sagar selected for Arctic expedition
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के भौतिकी विभाग स्थित हिमालयी वातावरणीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी शोध प्रयोगशाला के वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का चयन आर्कटिक में होने वाले 17वें भारतीय आर्कटिक अभियान के लिए हुआ है। यह अभियान गोवा स्थित नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (एनसीपीओआर) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से संचालित किया जा रहा है।
Trending Videos

डॉ. गौतम एटमोस्फेरिक साइंसेज थीम के अंतर्गत चयनित एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना में भाग लेंगे जिसका शीर्षक विभिन्न परिवेशीय ओजोन स्तरों पर न्यू पार्टिकल फॉर्मेशन अध्ययन है। इस अध्ययन का उद्देश्य आर्कटिक क्षेत्र में ओजोन के अलग-अलग स्तरों के प्रभाव में नए सूक्ष्म कणों के निर्माण की प्रक्रिया को समझना है। यह शोध जलवायु परिवर्तन, वायु गुणवत्ता तथा एरोसोल बादल अंतःक्रियाओं को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। डॉ. गौतम इस परियोजना के द्वितीय चरण में आर्कटिक क्षेत्र में फील्ड अध्ययन करेंगे। उन्हें ध्रुवीय अनुसंधान का पूर्व अनुभव भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed