{"_id":"69a41986af8c3a4cce05b413","slug":"drinking-water-supply-stopped-for-six-months-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120760-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पल्यापटाला में जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजना से आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने विभाग से योजना पर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की।
पूर्व प्रधान कुंदन सिंह बर्त्वाल ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनके गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण हुआ था लेकिन छह माह से योजना से आपूर्ति ठप है। कहा कि पेयजल समस्या के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। बर्त्वाल ने बताया कि विभाग से शिकायत करने के बाद कभी-कभी कर्मचारियों को भेजा जाता है लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कई परिवार जलस्रोत और हैंडपंपों से प्यास बुझा रहे हैं। बर्त्वाल ने जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजना से आपूर्ति बहाल न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
Trending Videos