{"_id":"69f48fb47a975272c10d6ea3","slug":"dugadda-jakhi-road-poses-risk-of-accident-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122299-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दुगड्डा-जाखी मार्ग पर बना हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दुगड्डा-जाखी मार्ग पर बना हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के अकरी, बारजूला और डागर क्षेत्र के करीब 70 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला दुगड्डा-चौकी-जाखी मार्ग इन दिनों खस्ताहाल बना है। मार्ग पर उखड़ी सोलिंग के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं तेज धूप और गर्मी के कारण उड़ती धूल से राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है।
प्रधान संगठन कीर्तिनगर के पूर्व अध्यक्ष सुनय कुकसाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य चल रहा है। ढाई माह पहले करीब 12 किलोमीटर हिस्से में सोलिंग बिछाई गई थी लेकिन अब तक डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कार्य अधूरा रहने से सोलिंग उखड़कर सड़क पर फैल गई है जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर से जल्द मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की। साथ ही मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव कर धूल से राहत दिलाने का अनुरोध किया। संवाद
Trending Videos