सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis on further strengthening the unity and integrity of the nation

Pauri News: राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक बल देने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on further strengthening the unity and integrity of the nation
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवप्रयाग द्वारा संगठन के आगामी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को समर्पित इस गोष्ठी में सांगठनिक दृष्टि से देवप्रयाग जिले के सभी सात खंडों सहित नगर इकाई के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक बल देने पर जोर दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की एक शताब्दी की गौरवशाली यात्रा और उसकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा रोपा गया राष्ट्रवाद का यह बीज आज एक विश्वव्यापी वटवृक्ष का आकार ले चुका है। आज संघ न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसके विभिन्न आनुषंगिक संगठन निरंतर देश की प्रगति और लोक कल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने सामाजिक सुधार के दृष्टिकोण से ''पंच परिवर्तन'' के लक्ष्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक बल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए परिसर निदेशक प्रो. पीबीवी सुब्रह्मण्यम ने संघ पदाधिकारियों और आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा और संस्कार के संगम के रूप में इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। मौके पर जिला संघ चालक सुरेश कोटियाल, जिला कार्यवाह महेंद्र बंगवाल और जिला प्रचारक संतोष ने भी अपने विचार साझा किए। गोष्ठी में विधायक विनोद कंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष ममता, बौद्धिक प्रमुख शिवमूर्ति संपत, जिला व्यवस्था प्रमुख शैलेन्द्र सयाना, जिला प्रचार प्रमुख नरेंद्र, जिला संपर्क प्रमुख रोशन राणा, विभाग प्रचारक अजय, सह विभाग कार्यवाह संजीव और विभाग सह बौद्धिक प्रमुख राकेश टोडरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed