सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Five thousand employees have not received their honorarium for three months

Pauri News: पांच हजार कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 03 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Five thousand employees have not received their honorarium for three months
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के सामने गहराया आर्थिक संकट
Trending Videos

पौड़ी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब पांच हजार कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। फरवरी माह से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों पर खर्च का दबाव बढ़ गया है। खासकर मार्च और अप्रैल में बच्चों के एडमिशन जैसे अतिरिक्त खर्चों ने स्थिति और गंभीर कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद रौतेला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिलने की समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मिशन निदेशक से अलग फंड की व्यवस्था कर नियमित और समयबद्ध भुगतान प्रणाली लागू करने का अनुरोध किया गया लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि एक ओर उनसे रविवार को भी काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मानदेय के भुगतान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इससे कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और समय पर मानदेय देने की व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिशन प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed