सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Former Dean of the Faculty of Earth Sciences bid farewell

Pauri News: पृथ्वी विज्ञान संकाय के पूर्व डीन को दी विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Former Dean of the Faculty of Earth Sciences bid farewell
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी के पृथ्वी विज्ञान संकाय का नया डीन बनने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। प्रो. बीपी नैथानी ने कहा कि प्रो. नेगी के अनुभव और नेतृत्व से संकाय के सभी विभागों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रो. एमपीएस बिष्ट, प्रो. डीएस चौहान, डॉ. सुभाष बेरा, प्रो. आरएस नेगी सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।वहीं, बिड़ला परिसर में आयोजित समारोह में सैन्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं पूर्व डीन प्रो. राकेश चंद्र कुंवर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने उनके 40 वर्षों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. भानु नैथानी, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. गांधी चौहान, देवेंद्र फर्स्वाण, राजेंद्र भंडारी सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed