सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New issue of Himalayan Bulletin published online

Pauri News: हिमालयन बुलेटिन का नया अंक ऑनलाइन प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
New issue of Himalayan Bulletin published online
विज्ञापन
- 10 शोध पत्रों में हिमालयी क्षेत्रों की कृषि, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक विकास पर केंद्रित अध्ययन
Trending Videos

श्रीनगर। जियोग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालया की ओर से प्रकाशित शोध पत्रिका हिमालयन बुलेटिन के द्वितीय खंड का प्रथम अंक ऑनलाइन प्रकाशित हो गया है। इस अंक में कुल 10 शोध पत्र सम्मिलित हैं, जिनमें आठ पूर्ण शोध पत्र, एक शोध संचार और एक पुस्तक समीक्षा शामिल हैं। शोध पत्रिका के पहले अंक में प्रकाशित शोध आलेखों में अरुणाचल प्रदेश में खेती के बदलते तरीके, उत्तराखंड में आय वृद्धि और सामाजिक विकास, गढ़वाल हिमालय में पारंपरिक कृषि पद्धतियां, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान, उत्तराखंड में वृद्ध जनसंख्या के जीवन स्तर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में टिकाऊ आजीविका व उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन शोध प्रस्तुत किए गए हैं। जियोग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालया अध्यक्ष प्रो. अनिता रुडोला (गढ़वाल विश्वविद्यालय) ने संपूर्ण संपादक मंडल का धन्यवाद करते हुए शोध पत्र के सभी लेखकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सभी शोध निश्चित रूप से छात्रों के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने समिति के बुनियादी संरक्षक प्रो. कमलेश कुमार, मुख्य संपादक प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती मिजोरम, सह-संपादक डॉ. राजेश भट्ट चमोली एवं सचिव डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. प्रेमलाल टम्टा श्रीनगर, डॉ. कमल सिंह बिष्ट देहरादून, डॉ. मंजू भंडारी देहरादून सहित पूरे संपादक मंडल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed