सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Severe water shortage in Devprayag, Pradhan Sangha issues warning

Pauri News: देवप्रयाग में पानी की भारी किल्लत, प्रधान संगठन ने दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Severe water shortage in Devprayag, Pradhan Sangha issues warning
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड के हिंडोलाखाल क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पानी का भारी संकट बना हुआ है। इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। पानी की सप्लाई सही तरीके से न होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हर दिन कई किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन वे हर बार मोटर खराब होने या बिजली न होने का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण अब लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत पानी की सप्लाई ठीक नहीं की गई, तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर दो जून को हिंडोलाखाल ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान कुंती देवी, रमेश सिंह, आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed