सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Funds approved for electrical and mechanical works

Pauri News: विद्युत व यात्रिक कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Funds approved for electrical and mechanical works
विज्ञापन
विद्युत व यात्रिक कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत
Trending Videos

देवप्रयाग। उत्तराखंड शासन ने देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना के विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए 972.94 लाख लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत धनराशि में से 97.29 लाख रुपए की धनराशि व्यय किए जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग योजना के विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों, ऊर्जा पंपों की स्थापना तथा संबंधित निर्माण कार्यों में किया जाएगा। कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी उत्तराखंड पेयजल निगम को सौंपी गई है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना के विद्युत एवं यात्रिक कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। कहा इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित जनता से जुड़े कार्यों को लेकर है। क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोगों को लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed