{"_id":"69eb5634d68c1230910100cd","slug":"four-teams-in-the-junior-category-were-selected-for-the-league-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122115-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जूनियर वर्ग में चार टीमें लीग के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जूनियर वर्ग में चार टीमें लीग के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा रोटरी क्लब ने स्व. आयुष नेगी और स्व. नंददीप मल्ल मेमोरियल स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। जूनियर वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। सेंट थेरेसास कॉन्वेंट, सेंजो किलकिलेश्वर, सेमफोर्ड पब्लिक और मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने अंतिम चार में जगह बनाई। ये टीमें अब लीग मैच खेलेंगी।
शुक्रवार को हुए पहले मैच में सेंट थेरेसास ने हेवन ऐंजल पब्लिक स्कूल को पांच-शून्य से हराया। अक्षत ने दो गोल किए। सेंजो किलकिलेश्वर ने रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास को पेनल्टी शूटआउट में चार-दो से मात दी। सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल ने सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट को पेनल्टी शूटआउट में दो-एक से हराया। मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने गुरु रामराय पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में चार-तीन से हराया। खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल ने सीनियर वर्ग के आगामी मैचों की जानकारी दी। सीनियर वर्ग में सेमफोर्ड, गुरु रामराय, सेंट थेरेसास और रेनबो पब्लिक स्कूल की टीमें खेलेंगी। क्लब अध्यक्ष सुनील बिजल्वाण ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X