{"_id":"6a6c951897f9d8d0f50ef541","slug":"garhwal-university-has-set-up-help-desk-committees-for-undergraduate-admissions-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124844-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि ने यूजी प्रवेश के लिए बनाई हेल्प डेस्क समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि ने यूजी प्रवेश के लिए बनाई हेल्प डेस्क समितियां
Fri, 31 Jul 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए तीनों परिसरों में हेल्प डेस्क समितियों का गठन किया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश, काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन आदि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित परिसर और हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी और एसआरटी परिसर टिहरी में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सदस्यों के साथ उनके संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। संवाद
-- -- -
विषम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक बढ़ी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विश्वविद्यालय परिसरों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 5वें, 7वें एवं 9वें सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूर्व में यह तिथि 31 जुलाई थी। डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in पर आवेदनपत्र भरकर 8 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने का पोर्टल 8 अगस्त रात 10 बजे तक खुला रहेगा। अभिलेखों के सत्यापन के बाद छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर का उपयोग कर निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। संवाद