{"_id":"69bbd1f40998412351036d57","slug":"ghat-installation-took-place-with-the-worship-of-mother-shailputri-at-siddhpeeth-chandrabadni-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121161-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सिद्धपीठ चंद्रबदनी में मां शैलपुत्री के पूजन के साथ हुई घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सिद्धपीठ चंद्रबदनी में मां शैलपुत्री के पूजन के साथ हुई घट स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। सिद्धपीठ चंद्रबदनी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के पूजन के साथ घट स्थापना की गई। मुख्य पुजारी पं. राकेश भट्ट व पुरोहित पं. सुनील सेमल्टी ने भुनेश्वरी यंत्र का पूजन कर देवी भागवत पाठ की शुरुआत की। चंद्रबदनी मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद भट्ट, सचिव बच्चीराम भट्ट, शक्ति प्रसाद भट्ट, भूपति भट्ट, शशि भट्ट आदि ने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की पूजाएं संपन्न कराईं। लोक वादक भारती दास व सोहनलाल ने भगवती के जागरों के साथ नौरता मंडाण की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष आनंद भट्ट ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व भंडारे की व्यवस्था की गई है। संवाद
कोटी गांव और ब्राह्मण मोहल्ले में कथा शुरू
देवप्रयाग/श्रीनगर। बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहित के गांव कोटी भरपूर में विश्व कल्याण व शांति के लिए श्री शतचंडी यज्ञ अनुष्ठान व देवी भागवत कथा की शुरुआत हुई। कोटी गांव से देवी के निशान ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में गांववासी देवप्रयाग संगम स्थल पहुंचे। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो गणेश मंदिर से लेकर श्री रघुनाथ मंदिर होते कोटी गांव तक पहुंची। दशरथांचल स्थित कोटी गांव में शतचंडी यज्ञ से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी ने देवी से विश्व शांति की प्रार्थना भी की। इस मौके पर प्रधान आभा कोटियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, देवकीनंदन, डॉ. अनिल कोटियाल, गुणानंद, संजय कोटियाल, आशीष आदि मौजूद रहे।
वहीं श्रीनगर के ब्राह्मण मोहल्ले में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, आनंद प्रकाश नौटियाल और नरेंद्र प्रसाद डिमरी की ओर से यात्रा निकाली गई। व्यास दीपक नौटियाल ने कथा वाचन किया। इस अवसर पर कुलवंत चौहान, बलवंत चौहान, यशवंत चौहान, कविता, रेखा, राजेश्री मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos