{"_id":"69c1409be828f0950403fd88","slug":"provide-adequate-water-in-the-wards-as-well-as-during-travel-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121275-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वार्डों के साथ-साथ यात्रा में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वार्डों के साथ-साथ यात्रा में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर के वार्डों के साथ-साथ पर्यटन सीजन को देखते हुए स्थानीय होटलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
मेयर आरती भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु और नियमित बनाया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आगामी यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए होटलों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल आपूर्ति का समय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मेयर ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान शहर में बाहरी पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, पार्षद राजेंद्र नेगी, विजय चमोली, आशीष नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, व्यापार सभा महासचिव अमित बिष्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos