सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Kilkileshwar won the Kabaddi match

Pauri News: जीआईसी किलकिलेश्वर ने जीता कबड्डी का मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 01 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
GIC Kilkileshwar won the Kabaddi match
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

श्रीनगर। रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से विद्यालय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन एनआईटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में जीआईसी किलकिलेश्वर ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 11 तथा बालिका वर्ग की 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रो. विमल शर्मा (डीन, फैकल्टी वेलफेयर, एनआईटी) रहे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और जीवन मूल्यों को भी सिखाते हैं। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर के बीच खेला गय, जिसमें जीआईसी किलकिलेश्वर ने प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर एवं सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी चौरास के बीच हुआ जिसमें जीआईसी किलकिलेश्वर विजेता रहा। बालक वर्ग में नीरज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गय, जबकि बालिका वर्ग में दिव्यांशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर रोटरी क्लब के संजय सिंह रावत, मनीष कोठियाल, संदीप रावत, बृजेश भट्ट, खिलेंद्र चौधरी, डॉ. केके गुप्ता, बाबी काला और आशीष सुंदरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed