सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gotri-Neelkanth and Aravali-Trishul teams came first

Pauri News: प्रतियोगिताओं में गोत्री-नीलकंठ व अरावली - त्रिशूल की टीम प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Gotri-Neelkanth and Aravali-Trishul teams came first
विज्ञापन
पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चड़ीगांव में राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम के तहत बीएड प्रशिक्षुओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव व बचाव, किशोरावस्था की चुनौतियां, पर्यावरण संरक्षण आदि की जानकारियां दी गई। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में गंगोत्री व नीलकंठ सदन और अरावली व त्रिशूल सदन की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। डाइट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने किया। पोस्टर विधा के अंतर्गत संतुलित आहार विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में गंगोत्री व नीलकंठ सदन की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रथम, हिमालय व शिवालिक सदन द्वितीय जबकि त्रिशूल व अरावली सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले प्रतियोगिता के तहत उपभोक्ता जागरूकता विषय में अरावली व त्रिशूल सदन प्रथम, हिमालय व शिवालिक सदन को द्वितीय, गंगोत्री व नीलकंठ सदन तृतीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में हिमालय व शिवालिक सदन ने पहला, गंगोत्री व नीलकंठ सदन ने दूसरा, अरावली व त्रिशूल सदन ने तीसरा स्थान पाया। जबकि विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अंबिका रावत ने पहला, अरुण तनवर ने दूसरा और सर्वेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद नौडियाल, डॉ. अरविंद सिंह, अनुजा मैठाणी, विनय किमोठी आदि शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed