सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guru Samman program organized

Pauri News: गुरु सम्मान कार्यक्रम किया आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Guru Samman program organized
विज्ञापन
पौड़ी। कोट विकासखंड स्थित ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. नवीन ममगाईं ने बताया कि विद्यालय की स्थापना को लगभग 35 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस शिक्षण संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने में स्व. अनिल जुयाल, अनसूया प्रसाद सुंदरियाल एवं नवीन जुयाल समेत कई शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस अवसर पर आयोजित गुरुसम्मान समारोह में पुराने छात्रों की ओर से शिक्षक नवीन जुयाल को स्मृति-चिह्न एवं सम्मानपत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र जुयाल, प्रधानाचार्य अनसूया प्रसाद सुंदरियाल, दुर्गा जुयाल, दीपक नवानी, पंकज ममगाईं आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed