सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health and Disaster Management Training Program Held at Hostel

Pauri News: छात्रावास में स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Health and Disaster Management Training Program Held at Hostel
विज्ञापन
श्रीनगर। नेता जी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास में छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकीय सहायता, स्वास्थ्य देखभाल और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपात परिस्थितियों के प्रति जागरूक व सक्षम बनाना रहा। मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में डॉ. अंजलि और डॉ. चैतन्य शाह ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोगों से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने और दूसरों की सहायता करने के तरीके भी बताए। छात्रावास के वार्डन मुकेश बहुगुणा ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की जानकारी को जीवन में उपयोगी बताया। इस दौरान छात्रावास प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, नितिन बिष्ट, शशिकला, अनिल सिंह, गंगा देवी, गुड्डी देवी, जयंती देवी और कविता देवी का विशेष योगदान रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed